Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
E-Paperक्राइमटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशभक्तियुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

हाईवे पर दबंगई, बाइक सवार युवकों ने एमआर से की मारपीट

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। नेशनल हाईवे पर बाइक सवार चार युवकों द्वारा एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) के साथ अभद्रता और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मोहल्ला प्रेमनगर निवासी हर्ष रंजन एक दवा कंपनी में एमआर के पद पर कार्यरत हैं। शनिवार शाम वह बाइक से फतेहगंज पश्चिमी से सीबीगंज की ओर जा रहे थे। आरोप है कि झुमका तिराहे के पास पीछे से आए दूसरी बाइक पर सवार चार युवक अचानक उनके साथ गाली-गलौज करने लगे।

पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगाकर रोक लिया और चाबी निकाल ली। इसके बाद चारों युवकों ने हर्ष रंजन के साथ हाथापाई शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित ने थाना फतेहगंज पश्चिमी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

एसएसआई अशोक कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!