ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़देशफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशमिलक तहसीलमीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयुवायूपीयूपी पुलिसयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़शाही बरेली
एसडीएम ने रहपुरा जागीर, मीरापुर कमपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया।

फतेहगंज पश्चिमी ।एसडीएम मीरगंज निधि शुक्ला ने शुक्रवार को ग्राम रहपुरा जागीर में प्राथमिक विद्यालय एवं ग्राम मीरापुर में कम्पोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने रसोईघर,आवासीय व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता,पीने का पानी,शौचालय,साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था आदि का जायजा लिया और साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। तथा जो बच्चे पढ़ाई में कमजोर हैं उनके लिए अतिरिक्त कक्षाएं संचालित की जायें।निरीक्षण के दौरान ग्राम मीरापुर में कम्पोजिट विद्यालय बच्चों के साथ बैठ कर खाना खाया गया और खाने की गुणवत्ता संतोषजनक पायी गयी। आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों से वार्ता की गई और उन्हें और अच्छी पढ़ाई करने के लिए प्रेरित भी किया गया।निरीक्षण के दौरान विद्यालय अध्यापक गण उपस्थित रहे।




