E-Paperउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़दुनियादेशफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़विधायक डॉ. डी.सी. वर्मा
Trending
तूफान के कहर से 400 गांवों की बिजली गुल

फतेहगंज पश्चिमी। चक्रवाती तूफान के चलते क्षेत्र के करीब 400 गांवों की बिजली व्यवस्था पिछले 24 घंटे से ठप पड़ी हुई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और अंधेरे का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल चार्ज न होने से ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ गई है।
मंगलवार को आए तेज तूफान और बारिश से कई स्थानों पर बिजली के पोल टूट गए तथा पेड़ लाइन पर गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने अथक प्रयास कर तीनों नगर पंचायतों समेत कुछ गांवों में बिजली बहाल कर दी है।
एसडीओ अंकित द्विवेदी ने बताया कि शेष क्षेत्रों में गुरुवार शाम तक बिजली आपूर्ति सुचारु करने का प्रयास लगातार जारी है।


