Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
E-Paperउत्तर प्रदेशक्राइमटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेशफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत सुसराल बालों के खिलाफ की दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज।

 

फतेहगंज पश्चिमी। गांव ट्यूलिया में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता ने पति समेत सुसराल बालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।पुलिस ने उसकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जानकारी के मुताबिक स्थानीय कस्बा के मोहल्ला नौगामा निवासी कोमल श्रीवास्तव की शादी गांव ट्यूलिया निवासी दीपक के साथ करीब 9 महीने पहले हुई थी।परिजनों के मुताबिक दोनों ने प्रेम विवाह किया था।कोमल का आरोप है।विवाह करके जब वह सुसराल गई पति समेत सभी सुसराल वाले दहेज लाने का दबाव बनाकर उसका उत्पीड़न करने लगे।एक दो महीने पति दीपक ने उसका साथ दिया।लेकिन दो महीने के बाद वो भी सुसराल बालों के पक्ष में होकर उसके साथ मारपीट करने लगा।दो दिन पहले सभी ने एक राय होकर उसको जलाकर मारने की कोशिश की।आधी रात के बाद कमरे में सोते समय आस पास मौजूद कपड़ों में आग लगा दी।उसकी नींद टूटने से वह बाल बाल बची।उसकी सूचना पर पहुंची पुलिस उसके ससुर को पकड़ कर ले आई।बाकी लोग भाग गए।पुलिस ने बृहस्पतिवार को समझा बुझाकर उसे दुबारा घर भेजा।रात में फिर उसके साथ पति और सुसराल बालों ने मारपीट की।पुलिस ने शुक्रवार को उसकी तहरीर पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करके उसके पति दीपक और ससुर का शांति भंग में चालान कर दिया। साथ ही कोमल का मेडिकल भी कराया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!