Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
अतिक्रमणई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेशधर्मनगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी बरेलीनगर पंचायत सैफनीफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशबरेली नगर निगमभाजपा नेता आशीष अग्रवालमिलक तहसीलमीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयुवायूपीयूपी पुलिसयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़

चार माह बाद भी नहीं हुई वसूली, मंत्री का फूटा गुस्सा; फतेहगंज पश्चिमी के ईओ के सभी भुगतानों की टीएसी जांच के आदेश

फतेहगंज पश्चिमी:- चार माह बीत जाने के बाद भी फतेहगंज पश्चिमी के ईओ से नगर निकाय छति बसूली न होने पर नगर विकास राज्य मंत्री ने निदेशक स्थानीय निकाय को तलब किया,

फतेहगंज पश्चिमी में तैनाती के सभी भुगतानों की टी ए सी जांच कराने के भी निर्देश दिए

 

मुरादाबाद मंडल आयुक्त द्वारा नगर पंचायत सैफनी जिला रामपुर में सभासदों की शिकायत में दोषी पाये गए चैयरमैन, निवर्तमान ईओ, जेई समेत अन्य कर्मियों द्वारा किए गए घोटाले की क्षति की वसूली की संस्तुति करने के उपरांत भी अभी तक मात्र नोटिसों की कार्यवाही कर खाना पूरी पर नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु ने निदेशक स्थानीय निकाय उत्तर प्रदेश को पत्र लिखकर नाराजगी जताते हुए विभागीय कार्यवाही में देरी पर सवाल उठाएं हैं

भाजपा नेता आशीष अग्रवाल के माध्यम नगर विकास राज्य मंत्री श्री राठौर को दिए शिकायती पत्रों पर संज्ञान लेकर विभागीय राज्यमंत्री ने जांच में दोषी पाए गए ईओ पुष्पेंद्र राठौर की वर्तमान तैनाती फतेहगंज पश्चिमी के भी सभी भुगतानों की टी ए सी जांच के निर्देश पूर्व में की गई स्थानीय सभासदों की शिकायत पर दिए। ज्ञातव्य हो कि स्थानीय नगर पंचायत में दो दिन पूर्व ही 28 लाख रुपए से निर्मित सीसी सड़क के निर्माण की शिकायत पर तहसील और पी डब्लू डी की टीम ने मौके पर निरीक्षण किया था जिसमें कई खामियां पाई गई। विगत 9 जून को विधान परिषद समिति ने भी दोनों प्रकरणों में कार्यवाही के निर्देश दिए थे। समिति ने ये माना था कि संबंधित अधिशासी अधिकारी अनियमितताओं के आदतन कार्यशैली के अनुरूप स्थानीय नगर निकाय निधि के प्रयोग की टी ए सी जांच आवश्यक है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!