Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
राजनीति

Bihar Politics: बीजेपी मानेगी बात या नीतीश कुमार रह जाएंगे खाली हाथ? JDU ने अभी से कर दी बड़ी डिमांड

Bihar News

Bihar News In Hindi: बिहार में नई सरकार गठन पर NDA में चर्चा जारी है, JDU विधानसभा अध्यक्ष पद मांग रही है, जो अभी BJP के प्रेम कुमार के पास है. अध्यक्ष के पास निर्णय लेने की असाधारण शक्तियां होती हैं

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरते ही बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में चर्चा शुरू हो गई है. बीजेपी और जनता दल यूनाइटेड के बीच अभी नई सरकार को लेकर कोई स्थिति साफ नहीं हुई है. इसी बीच खबरें आ रही हैं कि JDU ने बिहार विधानसभा के अध्यक्ष पद की मांग कर दी है.

अभी यह पद BJP के नौ बार के विधायक प्रेम कुमार के पास है. सवाल उठता है कि ऐसी कौन सी शक्तियां है जो विधानसभा के अध्यक्ष की स्थिति को मजबूत करती है. और  क्यों गठबंधन के दोनों दल इस पद को अपनी पार्टी के लिए चाहते हैं.

 कौन हैं प्रेम कुमार और कैसे बने विधानसभा अध्यक्ष?

प्रेम कुमार गया नगर विधानसभा क्षेत्र से नौ बार के विधायक हैं. 2015 के विधानसभा चुनाव में जब नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव ने लंबे समय बाद एक बार फिर गठबंधन किया था तब JDU-RJD गठबंधन की जीत में BJP को हार का सामना करना पड़ा था और उस दौरान प्रेम कुमार बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे. 1 दिसंबर 2025 को हुए नवंबर 2025 के विधानसभा चुनाव के बाद प्रेम कुमार सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए. अब JDU चाहती है कि यह पद उनकी पार्टी के पास आ जाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!