Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशक्राइमटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेशफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशबरेली नगर निगमभक्तिमिलक तहसीलमीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयुवायूपीयूपी पुलिसयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़शाही बरेली

ग्राम रसूला चौधरी में सीसी रोड निर्माण से जलभराव, ग्रामीणों ने उठाई सड़क निर्माण की मांग

बरेली _ विकास खंड फतेहगंज पश्चिमी के क्षेत्र के गांव रसूला चौधरी में क्षेत्र पंचायत द्वारा सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान एक गली में पानी भरने की समस्या उत्पन्न हो गई है, जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।

 

जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने बताया की जल भराव के संबंध में निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार से गली में भी सड़क निर्माण कराने की मांग की गई, तो उन्होंने उक्त गली में सड़क बनाने से इनकार कर दिया। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी एवं आक्रोश व्याप्त है।

ग्रामीण रंजीत दिवाकर, राजेश दिवाकर, मनोज दिवाकर, अजय दिवाकर सहित अन्य लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि जलभराव की समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाए तथा प्रभावित गली में भी आवश्यकतानुसार सड़क निर्माण कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर मौके का निरीक्षण कराने और उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!