E-Paperबरेली उत्तर प्रदेश
Trending

अखिलेश यादव की मंजूरी से शुभलेश यादव बने जिलाध्यक्ष

बरेली में सपा को नई मजबूती

समाजवादी पार्टी ने बरेली में संगठन को नई धार देने के लिए अहम फैसला लिया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव की स्वीकृति से शुभलेश यादव को एक बार फिर से जनपद बरेली का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा 22 अप्रैल 2026 को आधिकारिक पत्र जारी किया गया है

बन्नूवाल नगर निवासी शुभलेश यादव पहले भी जिलाध्यक्ष रह चुके हैं और संगठन में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। पार्टी के भीतर उनके अनुभव और सक्रियता को देखते हुए उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, उनकी वापसी को आगामी रणनीति के लिहाज से अहम कदम माना जा रहा है।

जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद शुभलेश यादव ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने का काम करेंगे।

उनकी नियुक्ति के बाद बरेली में सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और इसे संगठन को नई दिशा देने वाला फैसला माना जा रहा है।,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!