Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
E-Paperयूपी

बरेली में पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

पासपोर्ट कार्यालय की ऑफिशल मेल पर एक संदिग्ध मेल से मेल भेजा गया

 

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ने की धमकी दी गई है। सूचना मिलते ही मौके पर प्रेम नगर पुलिस डॉग स्क्वायड और बम स्क्वॉड की टीम लगातार जांच कर रही है, हालांकि अभी तक कुछ भी संदेश नहीं मिला है।

पासपोर्ट कार्यालय की ऑफिशल मेल पर एक संदिग्ध मेल से मेल भेजा गया। यह मेल किसने भेजा इसकी जांच के लिए साइबर टीम जुटी हुई है।

मेल में लिखा गया था कि उनके कार्यालय को आज बम से उड़ाया जाएगा। तत्काल ही क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर तत्काल प्रेम नगर इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार, डॉग स्क्वायड टीम और बम निरोधक दस्ता पहुंच गया।पासपोर्ट कार्यालय की पूरी बिल्डिंग में सर्च अभियान शुरू किया गया। इसके बाद आसपास के सभी दुकानों और वाहनों की भी चेकिंग की गई। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

उधर दूसरी ओर जिस ईमेल के माध्यम से पासपोर्ट कार्यालय के लिए मेल भेजा गया था। साइबर टीम उसकी जांच में भी जुटी हुई है। सर्च अभियान अभी भी जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!