Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
E-Paperभक्ति

भव्य तरीके से मनाई गई राम नवमी, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ धार्मिक कार्यक्रम

जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया।

 

 

राम नवमी के पावन अवसर पर ग्राम क्षेत्र में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. डी.सी. वर्मा उपस्थित रहे। उनके साथ ग्राम प्रधान धीरज कुमार, कोष अध्यक्ष जगत पाल जिला पंचायत प्रत्याशी भूपेन्द्र गंगवार, प्रधान प्रत्याशी लक्ष्मी कुमार, ब्रजमोहन तथा जनप्रतिनिधि हरीश गंगवार धर्मपाल श्रीवास्तब, सुरेंद्र श्रीवास्तव राज कुमार कोटा डीलर रफियाबाद सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना से हुई, जिसके बाद भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने का संदेश देते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की

मुख्य अतिथि डॉ. डी.सी. वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान राम का जीवन हमें सत्य, मर्यादा और कर्तव्य पालन की प्रेरणा देता है। उन्होंने ग्रामीणों को आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता बनाए रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में ग्रामवासियों की भारी भीड़ देखने को मिली और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!