E-Paperक्राइम

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को एक आरोपी को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति हाइवे कट से रूपकपुर जाने वाले पुराने रास्ते पर मौजूद है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम नसीम खां उर्फ बब्लू, पुत्र छोटे खां, निवासी ग्राम रूपकपुर बताया। उसकी उम्र करीब 40 वर्ष है।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक अदद 12 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। इस संबंध में थाना फतेहगंज पश्चिमी में मुकदमा संख्या 0099/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य मामलों की जानकारी जुटा रही है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक पंकज कुमार, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार और कांस्टेबल लेखपाल सागर की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!