अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर घायल
फतेहगंज शाही रोड पर हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

फतेहगंज पश्चिमी।बीती रात फतेहगंज शाही रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई।जबकि बाइक पर बैठा दूसरा साथी गंभीर घायल हो गया।पुलिस ने मृतक के शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जानकारी के मुताबिक गांव ट्यूलिया निवासी हर प्रसाद गंगवार (37) अपनी सुसराल गांव कुरतरा में रहते थे।रविवार देर रात वह अपने गांव ट्यूलिया से बाइक के द्वारा गांव अगरास निवासी अपने मित्र छेदालाल के साथ गांव कुरतरा जा रहे थे।फतेहगंज शाही रोड पर भिटौरा बीएसएफ कैंपस के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में ज़ोरदार टक्कर मार दी।हादसे में दोनो गंभीर घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनो को बरेली अस्पताल भेज दिया। जहां सोमवार दोपहर को इलाज के दौरान हरप्रसाद गंगवार की मौत हो गयी।जबकि बाइक पर पीछे बैठे छेदा लाल की हालत गंभीर बनी हुई है।बाइक चालक मृतक हर प्रसाद गंगवार अगर हेलमेट लगाएं होते शायद जान जाने से बच सकती थी।पुलिस ने शब को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।वह अपने पीछे छोड़ गए अपनी पत्नी राधा का रो रोकर बुरा हाल है।उनके कोई संतान नहीं थी।थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया शब पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।




