Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
E-Paperग्राम कुरतराफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेश

गांव कुरतरा में प्रधान और उसके सहयोगियों ने सरकारी जमीन पर किया अवैध कब्जा

ग्रामीणों में आक्रोश

फतेहगंज पश्चिमी।भाकियू नेता राकेश कुमार की अगुवाई में तमाम ग्रामीणों ने गांव कुरतरा में सरकारी जमीन पर प्रधान और उसके सहयोगी के द्वारा अवैध कब्जा करने की शिकायत एसडीएम से करके कार्यवाही की मांग की है।

भाकियू नेता राकेश कुमार की अगुवाई में तहसील पहुंचे ग्रामीण डालचंद,मदन लाल,आनंद प्रकाश,जयदेव, सुखलाल,शंकर लाल आदि ने बताया भिटौरा फाटक से गांव में जाने वाले डामर रोड पर गाटा संख्या 244 पर .352 हेक्टेयर खाद के गड्ढों की जमीन है।जिसके कुछ हिस्से पर पहले तो प्रधान और उसके सहयोगियों ने मकान का निर्माण कर लिया है।अब तीन दिन पहले प्रधान ने अपने मकान के सामने खाद के गड्ढों की जमीन पर सीसी डालकर अवैध कब्जा कर लिया है।ग्रामीणों का कहना जबकि यह खाद डालने के गड्ढों की जमीन है। बताया पशुपालक गोबर खाद डालने के लिए परेशान है।कई बार खाद के पक्के गड्ढे का निर्माण करने के लिए प्रधान से ग्रामीणों ने आग्रह किया।लेकिन खुद के द्वारा कब्जा करने के चक्कर में प्रधान ने खाद पक्के गड्ढे बनाने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी मीरगंज से टीम गठित करके पैमाईश करने के बाद अवैध कब्जा हटाकर कार्यवाही करने का आग्रह किया है। एसडीएम ने ग्रामीणों को कार्यवाही का भरोसा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!