Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
उत्तर प्रदेशक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशबरेली नगर निगममिलक तहसीलमीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयुवायूपीयूपी पुलिसयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़शाही बरेली

डीएम ने अचानक पहुंचकर नवोदय विद्यालय का किया निरीक्षण, 12वीं की क्लास में बने शिक्षक

फतेहगंज पश्चिमी।मंगलवार को जिलाधिकारी अविनाश चन्द्र ने अचानक रफियाबाद स्थित नवोदय विद्यालय पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक पहुंचने से विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया।

तहसील समाधान दिवस के बाद करीब ढाई बजे डीएम नवोदय विद्यालय अचानक पहुंचकर विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद वे सीधे मेस में पहुंचे और बच्चों को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता जांची।इस दौरान उन्होंने खुद भी भोजन किया। उन्होंने बच्चों से बैठकर बातचीत की और मेन्यू, साफ-सफाई तथा भोजन के समय के बारे में जानकारी ली। बच्चों ने भोजन और पढ़ाई को लेकर संतुष्टि जताई।

निरीक्षण के दौरान डीएम कक्षा-12 में पहुंच गए और वहां कुछ देर तक शिक्षक की भूमिका में नजर आए। उन्होंने छात्रों से विषय से जुड़े सवाल पूछे और उनकी तैयारी परखकर खुद के भविष्य को लेकर सजग रहने की सलाह दी।कुछ बच्चों ने भी डीएम से उनके अनुभव सीखे।जिलाधिकारी ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेष रूप से तैयार करे।

उन्होंने छात्रावास, पुस्तकालय और खेल मैदान का भी निरीक्षण किया। विद्यालय में साफ-सफाई और अनुशासन को लेकर उन्होंने प्राचार्य को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि नवोदय विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र के होनहार बच्चों के लिए वरदान है, यहां की शिक्षा और सुविधाओं में कोई कमी नहीं होनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!