Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़धर्मफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशमिलक तहसीलमीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयुवायूपीयूपी पुलिसयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़शाही बरेली

ईदमिलादुनबी को लेकर पीस कमेटी की हुई मीटिंग, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

फतेहगंज पश्चिमी – आगामी ईदमिलादुननबी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सीओ हाइवे देवेश सिंह के नेतृत्व में थाना परिसर में पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की गई जिसमें थाना क्षेत्र के तमाम मस्जिदों के इमाम व अंजुमन का नेतृत्व करने वाले लोग शामिल हुए

सीओ हाइवे देवेश सिंह ने क्षेत्रवासियों से ईद मिलादुननबी का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पुरानी परंपरा के मुताबिक मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक या विवादित सामग्री प्रसारित करने से बचें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

 

थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि ईद मिलादुननबी का पर्व प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी तरह की अफवाह या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!