Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
E-Paperटॉप न्यूज़
Trending

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली

दरोगा बाल-बाल बचे

 

फतेहगंज पश्चिमी (बरेली), 25 मार्च। थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने बुधवार तड़के मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैरों में गोली लग गई, जबकि पुलिस टीम के एक उपनिरीक्षक बाल-बाल बच गए।

पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 5:35 बजे गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गोवध निवारण अधिनियम के मुकदमे में वांछित इनामी अभियुक्त कामिल उर्फ नक्ता, थाना क्षेत्र में स्थित वर्षों से बंद पड़ी रबर फैक्ट्री के जंगल में गौकशी की फिराक में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी।

खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली उपनिरीक्षक पंकज कुमार के बाजू को छूते हुए निकल गई, जिससे वह घायल होने से बच गए। पुलिस ने तत्परता और साहस का परिचय देते हुए आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश कामिल उर्फ नक्ता दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद उसे मौके पर ही दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और गौकशी के उपकरण बरामद किए गए।

घायल बदमाश और पुलिसकर्मी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहगंज पश्चिमी भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त पर पहले से ही गोवध, गैंगस्टर समेत करीब 15 मुकदमे दर्ज हैं और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस सफल मुठभेड़ को लेकर क्षेत्र में पुलिस की तत्परता और बहादुरी की सराहना की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!