Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
E-Paperधर्मभक्ति

भिटौरा में भागवत कथा के पांचवें दिन गुरुजी ने राम केवट संवाद की कथा सुनाई। 

27 मार्च को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

फतेहगंज पश्चिमी _ कस्बे के मोहल्ला भिटौरा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन गुरु श्री अवध त्रिपाठी सरस जी ने अपनी मधुर वाणी से केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कथा के समापन के बाद सभी भक्तगणों को प्रसाद वितरण कराया गया। मेला अध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान एवं अध्यापक रनजीत सिंह ने बताया कि 20 मार्च शुक्रवार से शुरू हुई सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के पहले दिन गुरूजी द्वारा पूजा अर्चना कर कस्बे में कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान कलश यात्रा में महिलाओं ने चढ़कर हिस्सा लिया। और इसके बाद गुरुजी के द्वारा लगातार हर दिन भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन कर प्रसंग सुनाया। और आज पांचवें दिन 25 मार्च बुधवार को गुरूजी श्री अवध त्रिपाठी सरस जी द्वारा राम केवट संवाद का प्रसंग सुनाया गया। इस दौरान सभी भक्तों ने राधा रानी के जयकारे लगे।

और उन्होंने बताया कि भागवत कथा के सातवें दिन 27 मार्च को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भागवत कथा के दौरान रामबाबू मिश्रा जी, सभासद अबोध सिंह, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, स्कूल प्रबंधक राजीव मिश्रा, अध्यापक रनजीत सिंह, ओमेंद्र चौहान, सचिन चौहान, पूर्व अध्यक्ष कृष्णपाल मौर्य, धीरज पांडे, देवेंद्र सिंह, मनोज सिंह, महेश पांडे, अतेंद्र सिंह चौहान, वीरेंद्र सिंह, मुकेश पांडे, कौशल शर्मा आदि भक्तगणों ने श्रद्धा भाव से भागवत कथा सुनी इस दौरान कस्बे की दर्जनों महिलाओं और पुरुष ने मौजूद रहे। और सभी ने कथा का आनंद लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!