Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मनगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी बरेलीफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशबरेली नगर निगमबॉलीवुडभक्तिमिलक तहसीलमीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयुवायूपीयूपी पुलिसयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़शाही बरेली

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य का फतेहगंज पश्चिमी में भव्य स्वागत, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का दिया मंत्र

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के प्रथम फतेहगंज पश्चिमी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया। कस्बे में समाजसेवी रवि मौर्य के आवास पर आयोजित स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया तथा गदा भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अपने संबोधन में प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने संगठन की मजबूती पर विशेष जोर देते हुए कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता और जनता का अटूट विश्वास है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सफलता का आधार है और प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के सहयोग से भाजपा लगातार विकास और सुशासन के संकल्प को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए जनता के बीच रहने की अपील की।
कार्यक्रम में भाजपा नेत्री एवं जिला पंचायत सदस्य तेजेश्वरी सिंह, मिथिलेश कश्यप, पूर्व मंडल अध्यक्ष कुलवीर सिंह, आशीष अग्रवाल, सौरेश पाठक, संजीव शर्मा, आकाश गंगवार, महेंद्र मौर्य सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रदेश उपाध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!