Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜क्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मनगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी बरेलीफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशबरेली नगर निगममीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयुवायूपीयूपी पुलिसयोगाराजस्थानराज्यलखनऊलोकल न्यूज़

जगद्गुरु शंकराचार्य के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, हुआ भव्य स्वागत

फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के गंगा पैलेस में सोमवार को जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के आगमन पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। गो-रक्षा एवं सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से निकली 81 दिवसीय ‘गावित (गो-रक्षार्थ धर्मयुद्ध) यात्रा’ के तहत उनके आगमन पर श्रद्धालुओं ने पुष्पमालाएं पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने जगद्गुरु शंकराचार्य के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने गो-सेवा एवं गौ-संरक्षण के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए कुछ श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं को विशेष जिम्मेदारियां भी सौंपीं तथा सभी से गौ-सेवा को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में राम अग्रवाल, पंकज अग्रवाल समाजवादी पार्टी के नेताओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान तेजपाल गंगवार, सुरेंद्र गंगवार, गोपेश यादव, पवन यादव, अंकित वाल्मीकि, मोहित गंगवार, सुरेश चंद्र गंगवार छत्र पाल गंगवार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए यात्रा को सफल बनाने वाले सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!