Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशनगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी बरेलीफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशबरेली नगर निगममीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयुवायूपीयूपी पुलिसयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़

घरेलू विवाद में बीच-बचाव के बहाने घर में घुसकर दंपति से मारपीट, जांच में जुटी पुलिस

फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के गांव रुकुमपुर में पति-पत्नी के बीच हुए घरेलू विवाद के दौरान बीच-बचाव के नाम पर घर में घुसकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।

गांव रुकुमपुर निवासी सुरेंद्र पाल के अनुसार सोमवार रात करीब नौ बजे उनका अपनी पत्नी सुनीता से किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। इसी दौरान उनका तहेरा भाई अपने दो बेटों के साथ घर में घुस आया। आरोप है कि बीच-बचाव करने के बजाय तीनों ने सुरेंद्र और उनकी पत्नी के साथ मारपीट कर दी, जिससे दोनों घायल हो गए।

शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर यूपी-112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई।

पीड़ित का आरोप है कि थाने में कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने उन पर समझौते का दबाव बनाया। मंगलवार दोपहर उन्होंने लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। रिपोर्ट दर्ज न होने से नाराज पीड़ित ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!