Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜उड़ान ग्लोबल पब्लिक स्कूलउत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशनगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी बरेलीफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशबरेली नगर निगममीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयुवायूपीयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़
Trending

फतेहगंज पश्चिमी में 19-20 जून को होगी राज्य स्तरीय सेस्टोबॉल चैंपियनशिप, 30 टीमें दिखाएंगी दमखम

बरेली फतेहगंज पश्चिमी -दिनांक-17.06.2026 प्रेस कांफ्रेस का आयोजन उड़ान ग्लोबल स्कूल, फतेहगंज(पं0), बरेली में किया गया जिसमें आयोजक एकेडमिक डायरेक्टर श्री सुमित शर्मा, उड़ान ग्लोबल स्कूल तथा सह-आयोजक चेयरपर्सन श्री रिजवान अंसारी, डायरेक्टर श्री अमित कुमार कौशिक, प्रधानाचार्या सैहरिश हुसैन उड़ान ग्लोबल स्कूल द्वारा सूचित किया गया कि दिनांक 19 तथा 20 जून 2026 को आयोजित होने वाली प्रथम जूनियर तथा चुर्तथ सीनियर स्टेट सेस्टोबाॅल चैंपियनशिप का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है जिसमे राज्य की 15 पुरूष तथा 15 महिला वर्ग की जूनियर और सीनियर टीम प्रतिभाग करेंगी। जोकि सभी टीम दिनांक 18.06.2026 सांय 05 बजे तक उड़ान ग्लोबल स्कूल, फतेहगंज(पं0), बरेली के प्रांगण में उपस्थित हो जायेगी।

गतवर्ष तृतीय सीनियर स्टेट सेस्टोबाॅल चैंपियनशिप का आयोजन मथुरा, उ0प्र0 में हुआ था जिसमें महिला तथा पुरूष की 32 टीमों ने प्रतिभाग किया था। इस बार यह सौभाग्य उड़ान ग्लोबल स्कूल, फतेंहगंज (पं0) जिला बरेली, उत्तर प्रदेश को प्राप्त हुआ हैं, जिसमें 30 टीमें प्रतिभाग कर रही है।

सभी जन समुदाय से यह अपील है कि दिनांक 19 जून से आयोजित होने वाली चैंपियनशिप में आकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाये तथा कार्यक्रम का आनन्द ले।

 

प्रेस कान्फ्रेन्स में श्री सुमित शर्मा, रिजवान अंसारी, अमित कुमार कौशिक, रवि मौर्या , पवन कश्यप, सत्यम श्रोतिया, कपिल भाटिया, नीलेश राजपूत,सर्वेश सिंह यादव, सैहरिश हुसैन, गौरव राजपुत (क्रीडा प्रमुख, उड़ान ग्लोबल स्कूल) तथा विनय सोरेन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!