Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशमिलक तहसीलमीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयुवायूपीराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़

अखिल भारतीय गौ रक्षा परिषद ने गौरव श्रीवास्तव को सौंपी मुख्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी

फतेहगंज पश्चिमी।अखिल भारतीय गौ रक्षा परिषद के संगठन प्रमुख हेमंत गंगवार ने गौरव श्रीवास्तव को परिषद का मुख्यालय प्रभारी नियुक्त किया है। संगठन के प्रति समर्पण, सक्रिय कार्यशैली और कुशल संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।गौरव श्रीवास्तव बरेली जनपद के ग्राम टिटौली के निवासी हैं। वे लंबे समय से परिषद की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। गौ सेवा और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें यह दायित्व दिया है। उनका परिवार भी राजनीति, समाज सेवा और गौ सेवा से लंबे समय से जुड़ा रहा है।नियुक्ति की घोषणा के बाद संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।

सभी ने इसे संगठन को नई दिशा देने वाला कदम बताया।पदाधिकारियों का कहना है कि गौरव श्रीवास्तव के नेतृत्व में मुख्यालय के कार्यों में गति आएगी और संगठन और अधिक सशक्त होगा।इस अवसर परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गौरव श्रीवास्तव को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। संगठन का विश्वास है कि उनके अनुभव और नेतृत्व से गौ रक्षा के कार्यों को प्रदेश और देश स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!