12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

मीरगंज। विकासखंड फतेहगंज पश्चिमी में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं लोगों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं निरोगी जीवन का संकल्प लिया।

इस अवसर पर ब्लॉक मिशन मैनेजर इंदु शंकर खरे ने कहा कि “स्वस्थ जीवन जीना जिंदगी की जमा पूंजी है और योग करना रोगमुक्त जीवन की कुंजी है।” उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा व्यक्ति तनावमुक्त होकर स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकता है।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। योग से शरीर में ऊर्जा, स्फूर्ति और सकारात्मक सोच का विकास होता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने प्रतिदिन योग करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।




