ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशक्राइमटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़देशनगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी बरेलीफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशबरेली नगर निगमयुवायूपीयूपी पुलिसयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़

हाईवे पर युवक पर जानलेवा हमला, चार नामजद समेत तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। थाना क्षेत्र के गांव रुकुमपुर निवासी एक युवक पर हाईवे किनारे खड़े होने के दौरान कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने थाना फतेहगंज पश्चिमी में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, रुकुमपुर निवासी राशिद खान ने बताया कि उसका भाई शाहिद खान 19 जून 2026 की रात करीब 9:30 बजे धन्तिया के सामने हाईवे पर खड़ा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही लईकुद्दीन, साकिम, आकिल, खुशमुद्दीन तथा तीन अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।

 

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने किसी हथियार से शाहिद खान पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

 

घटना के बाद घायल को उपचार के लिए भेजा गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

 

थाना प्रभारी प्रवीन कुमार का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!