उत्तर प्रदेशनगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी बरेलीफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशमिलक तहसीलमीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयुवायूपी पुलिसराजनीतिराज्यलखनऊशाही बरेली

मिशन शक्ति 6.0 के तहत क्षेत्र में चलाया जागरूकता अभियान

फतेहगंज पश्चिमी: उत्तर प्रदेश सरकार एवं डीजीपी मुख्यालय के निर्देश पर मिशन शक्ति 6.0 और ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में पुलिस एवं महिला कल्याण विभाग की ओर से संयुक्त जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत क्षेत्र के विभिन्न स्थानों, प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया।

 

एसआई स्नेहा लौर ने महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, बल्कि तत्काल पुलिस को सूचना दें। उन्होंने महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए जरूरत पड़ने पर उनका उपयोग करने की अपील की।

अभियान के दौरान 1090 महिला पावर लाइन, 112 आपातकालीन पुलिस सेवा, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करते हुए कहा कि वे किसी भी परेशानी की स्थिति में निडर होकर पुलिस की सहायता लें और अपने आसपास की अन्य महिलाओं को भी सुरक्षा संबंधी जानकारियों से अवगत कराएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!