ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़दुनियादेशनगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी बरेलीफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशबरेली नगर निगमबॉलीवुडमीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयुवायूपीयूपी पुलिसयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़

पूर्वोत्तर रेलवे की अहम बैठक में सपा का प्रतिनिधित्व करेंगे भोजीपुरा विधायक शाहजिल इस्लाम अंसारी

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) की 7 जुलाई को होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में समाजवादी पार्टी की ओर से भोजीपुरा विधायक शाहजिल इस्लाम अंसारी पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें अपना अधिकृत प्रतिनिधि नामित किया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के कारण अखिलेश यादव स्वयं बैठक में शामिल नहीं हो सकेंगे। इसकी जानकारी उन्होंने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरेवणकर को पत्र भेजकर दी है।

 

पत्र में उल्लेख किया गया है कि उनकी अनुपस्थिति में विधायक शाहजिल इस्लाम अंसारी बैठक में क्षेत्र से जुड़े रेल विकास, यात्री सुविधाओं और लंबित समस्याओं को रेलवे प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखेंगे। यह बैठक 7 जुलाई को सुबह 11 बजे बरेली के इज्जतनगर स्थित यांत्रिक कारखाने के सभा कक्ष में आयोजित होगी।

 

विधायक शाहजिल इस्लाम अंसारी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह जनता से जुड़े सभी महत्वपूर्ण रेल संबंधी मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे और उनके समाधान के लिए रेलवे प्रशासन से प्रभावी पैरवी करेंगे।

 

उन्होंने कहा कि यह बैठक केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि बरेली और आसपास के क्षेत्रों में रेलवे सुविधाओं के विस्तार तथा विकास से जुड़े मुद्दों को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उनका प्रयास रहेगा कि लंबे समय से लंबित रेल परियोजनाओं और जनहित के मामलों पर सकारात्मक निर्णय निकल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!