
बरेली ब्यूरो चीफ गौरव सिंह
बरेली । डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा का विश्व हिन्दू परिषद माधव नगर प्रखंड व संगठनात्मक पदाधिकारियों के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर बाबा साहब को नमन किया गया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री देवेंद्र सोम जी , महानगर मंत्री संजय शुक्ला जी ,महानगर सहमंत्री जीतेन्द्र कश्यप जी , महानगर संगठन मंत्री अंकित जी ,प्रखंड मंत्री शोभित मिश्रा जी,माधव नगर प्रखंड अध्यक्ष संजय गुप्ता जी,महानगर बजरंग दल सह-संयोजक आशीष सक्सेना, महानगर विद्यार्थी प्रमुख रोहित भसीन, रजत गुप्ता, प्रखंड संयोजक अभिषेक मौर्या,घनश्याम शर्मा, विवेक गुप्ता, प्रभाकर जी ,अनुज मेहरोत्रा, अमन, दीप, शिवा कश्यप, ऋषभ दिवाकर ,अनमोल सैनी, विकल्प,सचिन सिंह सहित कई प्रमुख कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से शोभा यात्रा का स्वागत किया। सभी ने फूल बरसाकर एवं नारों के साथ बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, समानता और शिक्षा का प्रतीक है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर उनके आदर्शों को अपनाने की अपील की। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं व नागरिकों की भागीदारी देखने को मिली, जिससे पूरा वातावरण जय भीम के नारों से गूंज उठा।
अंत में सभी उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और समाज में भाईचारा एवं समानता बनाए रखने का संकल्प लिया।

