Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेशधर्मफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशमिलक तहसीलमीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयुवायूपीयूपी पुलिसयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़शाही बरेली

क्षेत्र में चोरों का आतंक, एक ही रात में लाखों की चोरी से दहशत

फतेहगंज पश्चिमी। क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बीती रात चोरों ने चनेटा गांव में एक घर के दो कमरों के कुंदे तोड़कर नगदी और लाखों के जेवरात चोरी कर लिए। घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

पीड़ित विजयपाल निवासी चनेटा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया वह बरामदे में सो रहा था। रात करीब को डेढ़ बजे चोरों ने घर के पीछे से नकब लगाकर घर में घुसकर दो कमरों के कुंदे तोड़ दिए। चोर 50 हजार रुपये की नगदी के साथ सोने का हार, एक तोला, कानों के कुंडल, नथ, बेसर, गले की हंसुली, हाथफूल और खड़ुआ समेत सोने-चांदी के कई आभूषण चुरा ले गए।

ग्राम प्रधान विजयपाल सिंह, जगन लाल, मुनीश कुमार, जोधा सिंह, पप्पू, नन्हेंलाल और पूर्व प्रधान हरीश ने बताया कि गांव में युवाओं की नशे की लत बढ़ रही है। जिस घर में चोरी हुई उसके पीछे ही जुए-सट्टे का अवैध कारोबार चलता है। 28 जून 2026 को भी गांव के रामवीर के घर लाखों की चोरी हुई थी, लेकिन अब तक खुलासा नहीं हो सका।

इस मामले में क्षेत्राधिकारी हाईवे देवेश कुमार सिंह ने बताया कि एसओजी और थाना क्राइम टीम को अलर्ट कर दिया गया है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा। यदि पुलिस में कोई ढिलाई पाई गई तो कार्रवाई होगथाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सीओ हाइवे देवेश सिंह ने बताया फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस जांच कर रही है।मामला ठीक पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद चोरी का मुदकमा दर्ज कियो जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!