Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
E-Paperक्राइमयूपी

फर्रुखाबाद में 8 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म

मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार

 

 

फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

 

जानकारी के अनुसार, बालिका गांव में चल रहे धार्मिक आयोजन में शामिल होने गई थी। इसी दौरान गांव का ही एक व्यक्ति, जो रिश्ते में पारिवारिक बाबा बताया जा रहा है, उसे बहला-फुसलाकर खेतों की ओर स्थित एक झोपड़ी में ले गया, जहां उसने गलत काम किया।

 

घटना के बाद बालिका किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। परिजन तुरंत उसे स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तत्काल बालिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।

 

अस्पताल में चिकित्सकों के पैनल द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, बालिका की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

 

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक आरती सिंह अस्पताल पहुंचीं और परिजनों से मुलाकात कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

 

अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी अशोक राजपूत को देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जबकि एक कॉन्स्टेबल भी घायल हो गया। दोनों घायलों को उपचार हेतु सीएचसी कमालगंज भेजा गया, जहां से उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। फॉरेंसिक टीम द्वारा मौके से साक्ष्य संकलन किया गया है। पुलिस के अनुसार, आवेदिका की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। मासूम के साथ हुई इस वारदात से लोगों में आक्रोश है, अब सभी दोषी को सख्त सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। *बाइट अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!