क्षय रोग उन्मूलन के लिए जागरूकता कैम्प आयोजित

फतेहगंज पश्चिमी। ग्राम पंचायत पिथुपुरा में आज दिनांक। 02/05/2026 में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन टी बी यूनिट फतेहगंज पश्चिमी कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता एवं जांच कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में ग्रामीणों को टीबी जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक किया गया तथा समय पर जांच और उपचार के महत्व की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव और मुफ्त उपचार की सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही संदिग्ध मरीजों की जांच के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गईं।

इस अवसर पर पंकज सिंह (STS), अरुण कुमार (STLS), अनिल कुमार (एक्स-रे तकनीशियन), आशा कार्यकर्ता सरिता देवी, मंजू, रचना, एएनएम करुणा मिश्रा तथा आंगनबाड़ी सहायिका आशा श्रीवास्तव सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने कैम्प में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और इस पहल की सराहना की। स्वास्थ्य विभाग ने सभी से अपील की कि टीबी के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं और इलाज को बीच में न छोड़ें, ताकि इस बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सके।


