माँ सन्तोषी पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल रिजल्ट कार्ड -2026 वितरण किए गए*

*फतेहगंज पश्चिमी*।फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र आज विद्यालय माँ सन्तोषी पब्लिक स्कूल,सहसा मीरगंज बरेली में वार्षिक परीक्षाफल रिपोर्ट कार्ड -2026 वितरण किए गए।विद्यालय में बड़े उत्साह का माहौल रहा छात्राओं ने कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना से हुआ। जैसा कि आप सभी छात्र/छात्राओं/अभिभावक बन्धुओं को विदित है कि कक्षा -8th में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र को उपहार स्वरूप साइकिल दी जाती है।परन्तु इस वर्ष कक्षा -8th की छात्रा अलफिजा पुत्री अवरार निवासी सहसा,ने सर्वाधिक अंक प्राप्त करके विद्यालय टॉप किया इसलिए छात्रा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय परिवार ने “ऊषा सिलाई मशीन” उपहार स्वरूप दी। बेटी अलफिजा को विद्यालय परिवार की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएँ/आशीर्वाद।
विद्यालय में कक्षा में प्रथम/ द्वितीय/तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र /छात्राओं प्राप्तांक निम्न प्रकार रहे।समस्त छात्र छात्राओं को विद्यालय परिवार की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएँ/आशीर्वाद इस शुभ अवसर पर प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार मिश्रा,सहायक अध्यापक ऋषिपाल सिंह, भूपेन्द्र गंगवार,गीता रानी, आंचल सक्सेना,प्रिया मौर्य विपाशा सक्सेना,पूनम शर्मा,एवं प्रबंधक सन्तोष कुमार सक्सेना मुख्य अतिथि गौरव सक्सेना, पार्षद बरेली,विशाल गंगवार प्रत्याशी वर्तमान “जिला पंचायत सदस्य” एवं छात्र छात्राओं के अभिभावक बन्धुओं की गरिमामयी उपस्थित रही।इस अवसर पर उपस्थित होने के लिए सभी का बहुत बहुत आभार।



