Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशमिलक तहसीलमीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयुवायूपीयूपी पुलिसयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़शाही बरेली

गंगा एक्सप्रेस-वे पर कुत्ता सामने आने से पलटी टैक्सी, दो महिलाओं समेत तीन की मौत

कुंवर गांव बदायूं। थाना क्षेत्र गांव निनमा गंगा एक्सप्रेस-वे पर बुधवार तड़के करीब तीन बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चैनल नंबर 175 के पास अचानक कुत्ता सामने आने से नेपाल से चंडीगढ़ जा रही सवारियों से भरी अर्टिगा टैक्सी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल बदायूं भेजा गया।

 

जानकारी के अनुसार अर्टिगा टैक्सी संख्या CH02AA4318 में चालक समेत कुल नौ लोग सवार थे। सभी नेपाल के रुपैडिहा से चंडीगढ़ जा रहे थे। बुधवार तड़के करीब तीन बजे गंगा एक्सप्रेस-वे के चैनल नंबर 175 के पास अचानक सड़क पर कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और तेज रफ्तार टैक्सी अनियंत्रित होकर पलट गई।

दो महिलाओं की मौके पर मौत

 

हादसा इतना भीषण था कि दीपना खात्री (32) पत्नी नेमबहादुर, निवासी ग्राम बेलवा, जिला डांग, थाना तुलसीपुर, नेपाल और विपना सुनमगर (32) पत्नी विशाल, निवासी नेपाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं करीब 22 वर्षीय एक अज्ञात युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही कुंवरगांव पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया।

 

चालक समेत छह लोग घायल

 

हादसे में टैक्सी चालक दीपक ओली (28) पुत्र नरेश, निवासी ग्राम पंचकूला, थाना तुलसीपुर, जिला हांग, नेपाल, हाल निवासी मनीमाजरा, चंडीगढ़ के अलावा पुष्पा (40) पत्नी सुनील, ज्ञान बहादुर मल्ल (22) पुत्र पोखर बहादुर मल्ल, यादव पोडे (22) पुत्र नोवराज, करीब दो वर्षीय विनोद और करीब 10 वर्षीय सिमोन घायल हुए हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल बदायूं भेजा गया, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है।

 

सीएचसी में रखे गए शव

 

सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से मृतकों के शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज भेजे गए। पुलिस ने शवों की पंचायतनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटनाग्रस्त टैक्सी को एक्सप्रेस-वे के रेस्ट एरिया में खड़ा करा दिया गया है।

 

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष कुंवरगांव राजेश कौशिक ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही कुंवरगांव पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाने के साथ ही घटनास्थल पर राहत-बचाव कार्य कराया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!