Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
E-Paperदुनियादेशधर्मफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशमीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयुवाराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

बंगाल–असम में भाजपा की जीत पर फतेहगंज पश्चिमी में जश्न

आतिशबाजी व मिठाई बांटकर जताई खुशी

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की शानदार जीत की खबर मिलते ही कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया और “भारत माता की जय” व “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से वातावरण गूंज उठा।

इस अवसर पर मीरगंज विधायक डीसी वर्मा, जिला मंत्री भाजपा संजय चौहान, विधायक प्रतिनिधि सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए इसे भाजपा की नीतियों, संगठन की मजबूती और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जनता के विश्वास की जीत बताया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह विजय सिर्फ चुनावी सफलता नहीं, बल्कि देश की जनता के भरोसे और विकास की राजनीति पर मुहर है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भाजपा और अधिक मजबूती के साथ देश के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और देर तक खुशी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने भी इस अवसर पर भागीदारी निभाते हुए भाजपा की जीत को देशहित में सकारात्मक संकेत बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!