Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
E-Paperयूपी
Trending

Akhilesh Yadav का महिला सम्मान समारोह: सशक्तिकरण पर जोर, सरकार को दिया बड़ा संदेश

महिला शक्ति से सजा मंच, अखिलेश यादव ने किया सम्मान

 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी मुख्यालय में रविवार को महिला सशक्तिकरण को समर्पित भव्य कार्यक्रम “मूर्ति देवी–मालती देवी महिला सम्मान” की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में सपा प्रमुख Akhilesh Yadav, सांसद Dimple Yadav, सपा के मुख्य सलाहकार एवं पूर्व मुख्य सचिव Alok Ranjan समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष Juhi Singh सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

चयनित महिलाओं को ₹1 लाख की धनराशि, प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किए जाने की घोषणा की गई। कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण और समाज में उनके योगदान को सराहा गया।

सम्मानित होने वालों में रोशनी को उदा देवी–झलकारी बाई सम्मान, क्रिकेटर Poonam Yadav को रानी लक्ष्मीबाई सम्मान, किसान नेता ममता गौतम को महादेवी वाल्मीकि सम्मान प्रदान किया गया।

सांप्रदायिक सौहार्द के लिए सुमन पांडे और बुशरा को सम्मानित किया गया। शिक्षा क्षेत्र में डॉ. रीता चौधरी और कहकशां को सम्मान मिला, जबकि पर्यावरण क्षेत्र में डॉ. सुनीता यादव को अहिल्याबाई होलकर सम्मान से नवाजा गया।

चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. नैय्यारा शकील और डॉ. कमर रहमान को सम्मानित किया गया। वकालत के क्षेत्र में नंदिनी वर्मा को लीला सेठ सम्मान दिया गया।

पत्रकारिता के क्षेत्र में डॉ. माधुरी काकोटी और अजीज काविश लेनिन को सम्मान मिला, वहीं बहादुरी के लिए रीमा गौतम को फूलन देवी सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं का योगदान समाज के हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण है और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!