विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर मौर्य समाज की सभा, भागीदारी पर जोर
मौर्य विकास संस्था

फतेहगंज पश्चिमी। मौर्य विकास संस्था, इकाई तहसील मीरगंज के तत्वावधान में कस्बे के एक बारात घर में मौर्य समाज की सभा आयोजित की गई, जिसमें वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति और तैयारी पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बुद्ध एवं सम्राट अशोक के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
पूर्व चेयरमेन कृष्णपाल मौर्य ने कहा कि मौर्य समाज को सरकार और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे उसकी सत्ता में भागीदारी सीमित रहे। इस दौरान कुछ लोगों ने क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ नारेबाजी भी की। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव में मजबूती से भागीदारी के लिए अभी से तैयारी जरूरी है।
शाही चेयरमैन वीरपाल मौर्य ने कहा कि मीरगंज विधानसभा क्षेत्र में मौर्य समाज के लगभग 40 हजार मतदाता हैं, इसके बावजूद बाहरी प्रत्याशी चुनाव लड़ते हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में मौर्य समाज मीरगंज से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि वह सबसे कम उम्र के चेयरमैन हैं और शाही क्षेत्र में अल्पसंख्यक आबादी अधिक होने के बावजूद उन्होंने चुनाव जीतकर यह साबित किया है कि एकजुटता से सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने कहा कि 2027 की तैयारी पूरी मजबूती से की जा रही है और मौर्य समाज एकजुट होकर चुनाव लड़ेगा।
रमेश मौर्य ने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि समाज में अभी भी शिक्षा के प्रति पर्याप्त जागरूकता नहीं है, जिसे बढ़ाने की आवश्यकता है।
सभा को मौर्य विकास संस्था से खेमेन्द्र मौर्य, कोमल प्रसाद मौर्य, रामौतार मौर्य, सौदान सिंह शाक्य, राममूर्ति मौर्य सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया।
इस अवसर पर जगदीश मौर्य, ब्रह्मप्रकाश मौर्य, जगतपाल सिंह मौर्य, अजय मौर्य,रवि मौर्य राम सिंह मौर्य डॉ नरोत्तम मौर्य, डॉ झूमक लाल मौर्य, देबकी नन्दन मौर्य राकेश मौर्य हेतराम मौर्य,महेंद्र मौर्य,मोतीराम मौर्य, ताराचंद मौर्य, स्वराज प्रकाश मौर्य, खानचंद मौर्य, सोमपाल मौर्य समेत मीरगंज विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।




