E-Paper
कस्बा से एक महिला अचानक गायब हो गई


फतेहगंज पश्चिमी। कस्बा से एक महिला अचानक गायब हो गई।परिजनों के काफी तलाश करने पर नहीं मिलने के कारण परिजनो ने पुलिस को तहरीर दी है।जिस पर पुलिस जांच कर रही है।
कस्बा के मोहल्ला अहमद नगर निवासी रमजनी ने बताया करीब 55 वर्षीय उनकी पत्नी आमना 25 मार्च को करीब 9 बजे अचानक घर से गायब हो गई।शाम तक नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई।रात में ही काफी तलाश किया गया लेकिन वह कहीं नहीं मिली। पति के मुताबिक वह मंद बुद्धि है।उसे किसी ने बताया वह अगरास और हाइवे के टोल के आस पास घूमते देखा था।लेकिन तलाश करने पर वह नहीं मिली।दो दिन तक नहीं मिलने पर पति रमजानी ने पुलिस को तहरीर दी है।जिस पर पुलिस जांच कर रही है।थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया जांच की जा रही है।



