Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
E-Paperबरेली उत्तर प्रदेश
Trending

पासपोर्ट कार्यालय को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी

बरेली। शहर के डीडीपुरम स्थित पासपोर्ट कार्यालय को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। यह धमकी एक अज्ञात ईमेल के माध्यम से भेजी गई थी, जिसमें तय समय पर विस्फोट की चेतावनी दी गई थी।

सूचना मिलते ही पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा पूरे कार्यालय परिसर को खाली कराकर तलाशी अभियान चलाया गया। कर्मचारियों और आम लोगों को एहतियातन बाहर रखा गया, बैग, कमरों और आसपास के हर हिस्से की बारीकी से जांच की गई।

करीब डेढ़ घंटे की जांच के बाद कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। धमकी भरे मेल में दोपहर करीब 1:10 बजे विस्फोट का समय बताया गया। सूचना मिलते ही पासपोर्ट अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को अलर्ट किया सुरक्षा के मद्देनजर पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई। धमकी के बाद बदायूं सहित आसपास के जिलों में भी जांच अभियान चलाया गया। पासपोर्ट सेवा केंद्रों और डाकघरों में तलाशी ली गई, कहीं भी कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिलने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। ईमेल भेजने वाले की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। साइबर टीम आईपी एड्रेस के जरिए स्रोत का पता लगाने में जुटी है। अधिकारियों के अनुसार मेल की भाषा पहले मिली धमकियों से अलग है। इससे पहले मार्च महीने में भी इसी तरह की धमकी मिली थी। तब भी ईमेल के जरिए कार्यालय को निशाना बनाने की बात कही गई थी उस मामले में भी कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली थी। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच जारी है, फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में है। इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था और साइबर निगरानी की अहमियत को उजागर किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!