Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़फतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशमिलक तहसीलमीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयुवायूपीयूपी पुलिसयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़शाही बरेली

रहपुर अंडरपास के पास अवैध तमंचा व कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

फतेहगंज पश्चिमी। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार 23 जुलाई को थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रहपुर अंडरपास हाईवे के समीप स्थित रबड़ फैक्ट्री के मैदान में एक युवक अवैध हथियार के साथ मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और मोईन अंसारी उर्फ गुड्डू गुल पुत्र आबिद हुसैन, निवासी मोहल्ला अंसारी, वार्ड संख्या-5, कस्बा एवं थाना फतेहगंज पश्चिमी, जिला बरेली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 315 बोर का अवैध तमंचा तथा 315 बोर के दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर थाना फतेहगंज पश्चिमी में मु.अ.सं. 245/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।

 

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके विरुद्ध पूर्व में भी एक आपराधिक मुकदमा दर्ज है। पुलिस के अनुसार वह लोगों के साथ गाली-गलौज, धमकी देने तथा हुसैनी मस्जिद पर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ने की घटना में भी नामजद रहा है।

 

इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार के निर्देशन में उपनिरीक्षक आदेश कुमार, हेड कांस्टेबल विक्की सिंह, कांस्टेबल अक्षय कुमार तथा आरक्षी शिव पंडीर की टीम ने अंजाम दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!