Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशक्राइमटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़फतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशमिलक तहसीलमीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयुवायूपीयूपी पुलिसयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़शाही बरेली

बरेली SSP अनुराग आर्य का बड़ा एक्शन, सात पुलिसकर्मी निलंबित, विभागीय जांच के आदेश

बरेली – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य ने पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और सेवा नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग मामलों में ड्यूटी से लगातार अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने, सोशल मीडिया नीति का उल्लंघन करने तथा आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

 

एसएसपी कार्यालय से जारी जानकारी के अनुसार थाना क्योलड़िया में तैनात रिक्रूट आरक्षी पीयूष मोहन सात दिन का स्वीकृत आकस्मिक अवकाश समाप्त होने के बाद 3 जुलाई 2026 से बिना अनुमति ड्यूटी पर नहीं लौटे। इसी प्रकार थाना मीरगंज में तैनात रिक्रूट आरक्षी अनिल कुमार पांच दिन की छुट्टी के बाद 14 जुलाई 2026 से लगातार गैरहाजिर रहे।

 

यूपी-112 परियोजना में तैनात आरक्षी सगुन कुमार तीन दिन का अवकाश समाप्त होने के बाद 20 जून 2026 से ड्यूटी पर नहीं पहुंचे, जबकि थाना इज्जतनगर में तैनात आरक्षी विवेक धामा भी तीन दिन की छुट्टी के बाद 1 जुलाई 2026 से लगातार बिना अनुमति अनुपस्थित पाए गए।

 

रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी अजय कुमार पर सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना पॉडकास्ट/इंटरव्यू रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने तथा उत्तर प्रदेश पुलिस सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 का उल्लंघन करने का आरोप है। इस मामले को गंभीर मानते हुए उन्हें भी निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

 

इसके अलावा रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी सौरभ कुमार 13 जुलाई 2026 को निर्धारित ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हुए और बिना अनुमति लगातार अनुपस्थित रहे। वहीं रिजर्व पुलिस लाइन के कुक विक्की कश्यप पर 5 जुलाई 2026 को ड्यूटी के लिए बुलाए जाने के बावजूद ड्यूटी करने से स्पष्ट इनकार करने तथा बाद में लगातार अनधिकृत रूप से गैरहाजिर रहने का आरोप है।

 

एसएसपी अनुराग आर्य ने स्पष्ट किया है कि पुलिस विभाग में अनुशासन सर्वोपरि है और सेवा नियमों की अवहेलना किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी मामलों में विभागीय जांच कराई जाएगी तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!