धनेटा फाटक पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से मां की गोद में 11 माह के मासूम की मौत, मां गंभीर घायल

फतेहगंज पश्चिमी। धनेटा फाटक के पास नेशनल हाइवे पर अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपति के साथ मौजूद 11 माह के मासूम पीयूष की ट्रक का पहिया उतरने से दर्दनाक मौत हो गई।जबकि उसकी मां गंभीर घायल हो गई।पुलिस ने घायल मां को एंबुलेंस के द्वारा अस्पताल भेज दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम के शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।मासूम की मौत से मां बेसुध हो गई है।ट्रक और चालक पुलिस के कब्जे में है।

जिला रामपुर के थाना शाहबाद के गांव करीमगंज निवासी राकेश यादव शुक्रवार को अपनी पत्नी कामनी,बेटी अमनी,11 माह का बेटा पीयूष के साथ बाइक के द्वारा थाना शही के गांव मिर्जापुर एक रिश्तेदार के यहां किसी कार्यक्रम में जा रहे थें।बेटी दोनो के बीच में बैठी थी।जबकि पीयूष कामनी के गोद में था।
के समय करीब साढ़े 11 बजे जब वह धनेटा से पहले पहुंचे तो पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।हादसे में नीचे गिरी मां के हाथ में मौजूद मासूम के ऊपर से ट्रक का पहिया उतरने से पीयूष की दर्दनाक मौत हो गई।जबकि मां का हाथ कुचल गया।राकेश और दो साल की बेटी भी चोटिल हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कामनी को एंबुलेंस के द्वारा इलाके के एक मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया।जबकि मासूम के शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मासूम की मौत से कामनी बेसुध हो गई है।जबकि पिता राकेश का रो रोकर बुरा हाल है। सीओ हाइवे देवेश सिंह ने बताया पुलिस ने ट्रक यूपी 34 सीटी 3082 को कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा कर लिया है। चालक को हिरासत में ले लिया है।


