Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेशधर्मफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशमीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयुवायूपीयूपी पुलिसयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़शाही बरेली

ग्रामीण आजीविका मिशन की बैठक में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश, समूह गठन और आधार सत्यापन पर जोर

मीरगंज/फतेहगंज पश्चिमी। विकास खंड फतेहगंज पश्चिमी की ग्राम पंचायत पथरा में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत जागरूकता एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ब्लॉक मिशन की टीम ने पात्र गृहस्थी परिवारों के आधार कार्ड एकत्रित करने की प्रक्रिया शुरू कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के दौरान गांव की महिलाओं को स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) के गठन, नियमित बचत, बैंक से जुड़ाव, स्वरोजगार के अवसर तथा सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि समूहों के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकती हैं और परिवार की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

ब्लॉक मिशन मैनेजर इंदु ने महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समूहों के माध्यम से आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही पात्र परिवारों के आधार कार्ड सत्यापन एवं अभिलेखों को समय से उपलब्ध कराने की भी अपील की गई।

बैठक में ग्राम प्रधान, कोटेदार, समूह सखी, पंचायत सहायक, ग्राम विकास अधिकारी सहित ब्लॉक मिशन की टीम और अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर और स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!