Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेशफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशमिलक तहसीलमीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयुवायूपीयूपी पुलिसयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़शाही बरेली

कीचड़ से भरी है राह,जोखिम से भरा है राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों का सफर

फतेहगंज पश्चिमी। नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थी एवं स्टाफ का कॉलेज आना जाना अत्यंत मुश्किल भरा हुआ है। कीचड़ भरे रास्ते से गुजरकर रोजाना विद्यार्थी व कॉलेज स्टाफ फिसल कर घायल हो रहे हैं। फतेहगंज पश्चिमी चिटौली रोड पर नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी की सीमा के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज विगत 3 वर्षों से संचालित है जिसमें लगभग 200 विद्यार्थी अध्यनरत हैं।

फतेहगंज-चिटौली रोड से कॉलेज को जाने वाला रास्ता कीचड़ से भरा होने के कारण विद्यार्थी व स्टाफ आए दिन रास्ते पर फिसल कर चोटिल हो रहे हैं जिस कारण बहुत से विद्यार्थियों ने विद्यालय आना भी छोड़ दिया है। इस संबंध में कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ0 प्रवेश कुमारी उपाध्याय से बात करने पर उन्होंने बताया कि कॉलेज को जाने वाले संपर्क मार्ग के दोनों और किसानों ने कटीले ब्लेड युक्त तार लगा दिए हैं जिससे खतरा और भी बढ़ गया।

कई छात्र फिसल कर उन तारों की चपेट में भी आ चुके हैं। इस संबंध में अनेकों बार स्थानीय विधायक डॉ डीसी वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष इमराना बेगम एवं उप जिलाधिकारी महोदय को व्यक्तिगत रूप से मिलकर लिखित प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं किंतु समस्या का समाधान न होने से देश की भावी पीढ़ी को काफी खतरे का सामना करना पड़ रहा है और इस कारण विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति घट रही है। एक और जहां सरकार नगर पंचायत तथा विधायक निधि का करोड़ों का बजट आवंटित करती है वहीं दूसरी ओर सरकारी इंटर कॉलेज की रास्ता का कीचड़ से बदहाल होना और इस कारण देश के होनहार छात्र छात्राओं का फिसल कर गिरना और चोटिल होना अपने आप में एक प्रश्न चिह्न है। अब देखते हैं कि होनहारों की शिक्षा को प्राथमिकता बताने वाले जिम्मेदार कब जागते हैं या विद्यार्थी यूँ ही अपनी राह पर कीचड़ में रपटने को मजबूर होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!