Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशक्राइमदिल्ली NCRदुनियादेशफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशयुवायूपीयूपी पुलिसयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडे व सरिया से पीटकर किया घायल, दो पर मुकदमा दर्ज

फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के गांव भूड मड़ौली में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर लाठी-डंडों और लोहे की सरिया से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

पीड़ित के भाई दिनेश के अनुसार शनिवार सुबह उसका भाई रमेश काम पर जाने के लिए घर से निकला था। आरोप है कि घर से कुछ दूरी पर पहले से घात लगाए बैठे गांव के रामौतार और उसके बेटे ओमपाल ने पुरानी रंजिश के चलते रमेश को रोक लिया और लाठी-डंडों व लोहे की सरिया से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में रमेश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। आरोप है कि उसे मृत समझकर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

 

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल रमेश को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने उसे चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

 

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कि पीड़ित के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घायल का मेडिकल कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!