Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियाफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशबरेली नगर निगमयुवायूपीयूपी पुलिसयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़

राष्ट्रीय सहकारिता जागरूकता सप्ताह: रैली निकाल किसानों को योजनाओं की दी जानकारी

फतेहगंज पश्चिमी। राष्ट्रीय सहकारिता जागरूकता सप्ताह के तहत शनिवार को विकास खंड फतेहगंज पश्चिमी कार्यालय से कस्बे तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व खंड विकास अधिकारी आशीष पाल एवं सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) ज्ञानेन्द्र भास्कर ने किया। इसमें क्षेत्र की विभिन्न सहकारी समितियों के सचिवों ने भाग लेकर किसानों को सहकारिता विभाग की योजनाओं की जानकारी दी।

 

रैली के दौरान किसानों को अल्पकालिक ऋण वितरण, निर्धारित दरों पर यूरिया, डीएपी व एनपीके खाद की उपलब्धता तथा सहकारी समिति की सदस्यता के लाभों के बारे में जागरूक किया गया। अधिकारियों ने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में सहकारी समितियों से जुड़ने की अपील की।

 

खंड विकास अधिकारी आशीष पाल ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से किसानों को सस्ती दरों पर खाद, बीज और ऋण जैसी सुविधाएं डिजिटल व्यवस्था के जरिए उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने समिति सचिवों को निर्देश दिए कि वे गांव-गांव जाकर किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जागरूक करें।

 

सहायक विकास अधिकारी ज्ञानेन्द्र भास्कर ने बताया कि पैक्स कंप्यूटरीकरण, डिजिटल भुगतान प्रणाली, कॉमन सर्विस सेंटर, फसल बीमा योजना और जन औषधि केंद्र जैसी सुविधाओं से किसानों को पारदर्शी और त्वरित सेवाएं मिल रही हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी समिति सचिवों ने अधिक से अधिक किसानों को सहकारिता से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!