ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशक्राइमखेलटॉप न्यूज़दुनियादेशधर्मनगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी बरेलीफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशबरेली नगर निगमबॉलीवुडभक्तिमिलक तहसीलमीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयुवायूपीयूपी पुलिसयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़शाही बरेली

छज्जा गिरने से दादी-पोती की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

शाही। थाना शाही क्षेत्र के गांव तुरसा में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसे में जर्जर मकान का छज्जा गिरने से दादी और उनकी मासूम नातिन की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब छह बजे 70 वर्षीय नत्थो देवी अपनी छह वर्षीय नातिन दीपांजलि के साथ घर के बचे हुए पुराने छज्जे के नीचे बैठी थीं। इसी दौरान अचानक जर्जर छज्जा भरभराकर गिर पड़ा। दोनों मलबे के नीचे दब गईं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दोनों को मलबे से बाहर निकाला।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गंभीर रूप से घायल दादी और नातिन को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया,लेकिन वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। गांव के लोगों ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!