Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
E-Paperफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेश

चोरों ने तीन घरों में लाखों रुपए की चोरी कर हुए फरार।

विधायक प्रतिनिधि ने पुलिस से रात्रि गस्त करवाने की करी मांग।

फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे में लोधी नगर स्टेशन रोड पर चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना। अज्ञात चोर सोने चांदी के जेवरात और नगदी लेकर हुए फरार। जानकारी के अनुसार चोरों ने एक ही मोहल्ले में तीन बंद घरों को बनाया निशाना बनाया। और चोर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चुरा ले गए। व्यापारी सचिन चौहान और पीड़ित ने पुलिस को चोरी की घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार, कस्बे के लोधी नगर स्टेशन रोड पर 20 अप्रैल सोमवार मोहल्ला अंसारी में बीती रात्रि में तीन घरों में चोरी की वारदात हुई। जानकारी के अनुसार लीलावती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह परिवार सहित एक शादी समारोह में गई हुई थीं। चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर अंदर घुसकर अज्ञात चोर अलमारी में रखी एक सोने की चेन, तीन सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने के झुमके, एक जोड़ी चांदी की पायल, 25 हजार रुपये नकद, और दो बैग और कपड़े चुरा ले गए।

इसके बाद चोरों ने दुसरी घटना सामने स्थित संजीव कुमार के (घर) मकान का ताला तोड़कर की चोर संजीव के घर के बरामदे में रखा इंडक्शन चुरा ले गए। उस समय संजीव की पत्नी और बच्चे घर पर ही थे, जिस कारण चोर अधिक सामान नहीं चुरा पाए। उस समय संजीव घर के बाहर से ताला लगाकर दावत में गए हुए थे।

उसी मोहल्ले में तिसरी चोरी की घटना संजीव की मां राजश्री के घर में हूई, उस समय राजश्री अपने बेटे संजीव के साथ रतनगढ़, बहेड़ी में शादी में गई हुई थीं, चोरों ने लोहे की रॉड सारिया से घर का ताला तोड़कर संदूक में रखी एक सोने की चेन, एक अंगूठी, दो मंगलसूत्र, एक जोड़ी कुंडल, पांच जोड़ी पायल, दो बिछुए, पांच चांदी के सिक्के और साछ हजार रुपये नकद चुरा लिए।

पीड़ितों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने गली में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज एवं कैमरों की जांच कर रही है, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान ने थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह से फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में आए दिन हो रही चोरियों की घटनाओं की रोकथाम और रात्रि ग्रस्त करवाने की मांग की है। और जल्द से जल्द चोरी की घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि जल्द ही अज्ञात चोरों को पकड़ कर जेल भेजा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!