Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
E-Paperबरेली उत्तर प्रदेश
Trending

बारात में महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी

पुलिस जैकेट पहनकर वीडियो बनाने वाला आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार

बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र में सोशल मीडिया पर अभद्रता का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बारात में डांस कर रही महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इतना ही नहीं, वह उत्तर प्रदेश पुलिस की जैकेट पहनकर खुद को पुलिसकर्मी जैसा दिखाने की कोशिश भी कर रहा था।

पुलिस को 20 अप्रैल 2026 को सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी सूचना मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना इज्जतनगर में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने तेजी दिखाते हुए आरोपी हसन खां (28 वर्ष), निवासी कंजादासपुर को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ड्राइविंग का काम करता है और उसने एक दुकान से पुलिस लोगो लगी जैकेट खरीदी थी। उसी को पहनकर उसने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसा न करने की बात कही।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सुरेशचंद्र गौतम, उपनिरीक्षक तरुण कुमार और हेड कांस्टेबल शौभित कुमार की अहम भूमिका रही।,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!