ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेशनगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी बरेलीफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशबरेली नगर निगमयुवायूपीयूपी पुलिसराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़

तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप का कहर, टक्कर से व्यक्ति गंभीर घायल; जिला अस्पताल रेफर

फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे में मंगलवार को एक तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची तथा घायल को प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बरेली रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 11:40 बजे बोलेरो पिकअप संख्या यूपी 21 बीएन 5237 का चालक वाहन को तेज गति और लापरवाही से चला रहा था। इसी दौरान मोहल्ला अंसारी वार्ड निवासी मोहम्मद रफी पुत्र मोहम्मद शफी उर्फ खुन्ना वाहन की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोहम्मद रफी कई फीट दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घायल की सहायता की और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। घायल को पहले नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल बरेली रेफर कर दिया।

घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला। स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बे की सड़कों पर अक्सर तेज रफ्तार वाहनों का आवागमन रहता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने और तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल बोलेरो पिकअप को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया है। मामले की जांच की जा रही है तथा चालक के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हादसे के बाद घायल के परिजन और शुभचिंतक जिला अस्पताल पहुंच गए हैं। चिकित्सकों द्वारा घायल का उपचार किया जा रहा है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। इस दुर्घटना ने एक बार फिर कस्बे में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!