राष्ट्रीय सहकारिता सप्ताह के तहत कृषक जागरूकता शिविर, किसानों को वित्तीय योजनाओं व डिजिटल बैंकिंग की दी गई जानकारी


मिलक – क्रिसिल फाउंडेशन के वित्तीय साक्षरता केंद्र मिलक के माध्यम से आज दिनांक 27.06.2026 को नाबार्ड द्वारा संचालित राष्ट्रीय सहकारिता सप्ताह 22 जून 2026 से 6 जुलाई 2026 के अंतर्गत मिलक ब्लॉक के ग्राम परम में स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण किसान सेवा सहकारिता समिति लिमिटेड के सचिव श्री जगदीश पाण्डेय की अध्यक्षता में कृषक जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित किसानों को मिलक सीएफएल से आये सेंटर मैनेजर आरिफ हुसैन व डी0ई0ओ0 आशीष कुमार ने किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, डिजिटल बैंकिंग, फार्मर्स प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन, केवाईसी आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई जिसमें उपस्थित किसान भाई श्री राजेश मौर्य, जगदीश , वीरपाल, लालाराम आदि के प्रश्नों का संतुष्टि पूर्ण उत्तर दिया गया। उपस्थित किसान भाइयों ने क्रिसिल फाउंडेशन के वित्तीय साक्षरता केंद्र मिलक एवं नाबार्ड को धन्यवाद दिया ।




