Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशक्राइमटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़देशफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशबरेली नगर निगमबॉलीवुडमिलक तहसीलमीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयुवक हुआ ठगी का शिकारयुवायूपीयूपी पुलिसयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़शाही बरेली

खेत में भैंस घुसने की रंजिश में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, जमकर पथराव; चार घायल, फायरिंग का भी आरोप

बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र के सरायतल्फी गांव में खेत में भैंस घुसने को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश गुरुवार को हिंसक संघर्ष में बदल गई। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर पथराव हुआ। घटना में चार लोग घायल हो गए। एक पक्ष ने फायरिंग किए जाने का भी आरोप लगाया है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भेजा।

ग्रामीणों के मुताबिक कुछ समय पहले चीकू की भैंस रवि के खेत में घुस गई थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। उस समय मामला शांत हो गया था, लेकिन दोनों पक्षों में रंजिश बनी रही।

 

गुरुवार को इसी विवाद ने फिर तूल पकड़ लिया। रवि, सुरजीत और चमन सिंह का दूसरे पक्ष के चीकू, पिंटू, सतीश और अंकित समेत अन्य लोगों से विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से जमकर पथराव शुरू हो गया, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान चार लोग घायल हो गए। एक पक्ष ने घटना के दौरान फायरिंग किए जाने का भी आरोप लगाया है।

 

घटना के बाद हल्का दरोगा पर मामले को दबाने के आरोप भी लगाए गए। मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचने पर पुलिस हरकत में आई और घायलों को उपचार एवं मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

 

सीबीगंज इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि खेत में पशु घुसने को लेकर दो पक्षों में पथराव हुआ था। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कर आरोपों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!